संचालन उपस्कर
कॉनकॉर ने साधारणत: संविदा आधार पर अत्याधुनिक (स्टेट ऑफ दि आर्ट) उपस्करों का प्रयोग करते हुए कार्गो/कंटेनरों के संचालन हेतु विशेष सुविधाओं का प्रबन्ध करने की नीति अपनाई है। इसके अतिरिक्त दिल्ली में स्धित तुगलकाबाद अन्तर्देशीय कंटेनर डिपो में जो कॉनकॉर का अग्रणी टर्मिनल है, रेल पर चलने वाली गैन्त्री क्रेन रबर टायर गैन्त्री क्रेन और भरे कंटेनरों तथा भार रहित कंटेनरों को संचालित करने हेतु रीच स्टैकर्स जैसे अत्याधुनिक एवं परिष्कृत संचालन उपस्कर हमारे पास हैं जिनका संचालन एवं अनुरक्षण हम स्वयं करते हैं।
वैगन
भारतीय रेल द्वारा मुहैया कराए गए कामचलाऊ कंटेनर वैगनों से काम आरम्भ करने के बाद कॉनकॉर ने गत तीन वर्षों से अत्याधुनिक तीव्र गति से चलने वाले कंटेनर फ्लैटों (बी एल सी वैगन) को लेना आरम्भ किया जो 100 (कि0 मी0 प्र0 घ0) की गति पर चलने की क्षमता रखते हैं। इनको प्रमुख कंटेनर मार्गों पर प्रगामी रूप से आरम्भ किया गया है जिसके परिणामस्वरूप परिवहन समय में कमी आई तथा सेवा व्यवस्था में पर्याप्त सुधार हुआ। इस प्रकार के 1900 वैगनों को पहले से ही प्रयोग में लाया जा रहा है और इस बेड़े में व्यावसायिक वृद्धि की आव्श्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रतिवर्ष इजाफा करने के साथ साथ पुराने हो चुके रोलिंग स्टॉक को बदलने की कॉनकॉर की योजना है। कॉनकॉर ने भारतीय रेल से भी लगभग 1300 पुराने कंटेनर फ्लैट वैगन खरीदे हैं जिन्हें उन्नत किया जा चुका है और जिन्हें अपेक्षाकृत कम परिवहन समय हेतु तथा बेहतर सेवा प्रदान करने योग्य बनाया गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी
सूचना प्रौद्योगिकी किसी भी सेवा उद्योग का मुख्य आधार है जहां सूचनाएँ बेहतर ढंग से सीधे ही दक्षता के साथ सह संबंधित (कोरिलेट्स) होती है। परिवहन क्षेत्र में बोझिल कागजी प्रतिक्रियाओं कारण अत्यधिक समय और धन की बरबादी होती है। परिवहन प्रणाली के माध्यम से माल का परिवहन प्राय हतोत्साहित कर देने वाली धीमी गति से होता है, विशेषत: विकासशील देशों में। व्यावसायिक अंतरणों के भौतिक पक्ष को ऊपर उठाना चाहिए ताकि वे धन के इलैक्ट्रॉनिक अंतरण के समान दक्ष बन सकें। ऐसा संभारतंत्र सेवाओं में सुधार में शामिल सक्रिय साझेदारों के द्वारा सूचना और नेटवर्क प्रौद्योगिकी के प्रयोग से संभव है।
उन्नत सूचना प्रणाली का विकास करना कॉनकॉर की समग्र कार्यनीति का मुख्य अंश रहा है। सन 1994 से कॉनकॉर के अंतर्देशीय कंटेनर डिपो तुगलकाबाद में कंटेनर और कार्गो संभारतंत्र सूचना प्रणाली चालू की गई। अधिकांश अन्य सुविधाओं में भी कंप्यूटर प्रणालियाँ लगा दी गई ताकि यातायात आवागमन को ‘मॉनीटर’ किया जा सके तथा ‘ ‘इनवेंटरी रिकार्ड’ रखा जा सके।
कॉनकॉर में विभिन्न ऑनलाइन अनुप्रयोगों जैसे आयात/निर्यात टर्मिनल प्रबंधन प्रणाली (ईटीएमएस) आंतरिक टर्मिनल प्रबंधन प्रणाली (डीटीएमएस), ‘ऑरेकल फाइनैंशियल ईआरपी’, ‘एच आर पे रोल’ प्रणाली आदि का इस्तेमाल हो रहा है जोकि सिट्रिक वातावरण के माध्यम से केंद्रीयकृत संरचना पर आधारित है और ‘वी –सैट’ आधारित हाईब्रिड नेटवर्क पर चलते हैं।
रेडियो डाटा टर्मिनलों (आरडीटी) को अंतर्देशीय कंटेनर डिपो/तुगलकाबाद यार्ड और अंतर्देशीय कंटेनर डिपो/दादरी में ‘ऑनलाइन कंटेनर ट्रैकिंग’ तथा वैगनों से कंटेनरों के लदान/उतराई की प्रविष्टियां करने हेतु प्रयोग किया जा रहा है। ‘आर डी टी’ के माध्यम से प्रविष्टियों को कंटेनर एवं कार्गो संभारतंत्र सेवाओं में स्वतः अद्यतन करने हेतु ‘इंटरफेस सॉफ्टवेयर’ तथा आयात-निर्यात परिचालन हेतु ‘ईटीएमएस डाटाबेस’ विकसित किया गया। रेडियो डाटा टर्मिनलों को आंतरिक टर्मिनल प्रबंधन प्रणाली ‘डीटीएमएस’ के साथ डीसीटी/ओखला, टीएनपीएम/चेन्नई और व्हाईटफील्ड बैंगलोर में लगाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को कंटेनर की अद्यतन स्थिति और यार्ड में स्थान के बारे में इस प्रणाली के माध्यम से ‘लोकल एरिया नेटवर्क’ या वेब से पूछताछ करने में सुविधा होगी।
वाणिज्यिक अनुप्रयोगों यथा ईटीएमएस, सीसीएलएस, डीटीएमएस आदि को वेब पर प्रदर्शित करने की सुविधा देने हेतु कॉनकॉर का अपना ‘वेब सर्वर’ है। ‘वेब इंटरफेस’ से हमारे ग्राहक वेबसाइट के माध्यम से उनके ‘शिपमेंट’ के बारे में सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
‘कंटेनर ट्रैकिंग डिटेल’ ‘ट्रेन समरी’ और ‘करंट रनिंग पोजिशन’ संबंधी जानकारी कॉनकॉर वेबसाइट पर उपलब्ध कराने हेतु एक समेकित ‘ट्रैक एंड ट्रैस प्रणाली’ भी चालू की गई है।
कंटेनर
आन्तरिक (डोमेस्टिक) यातायात के संचालन हेतु कम्पनी के पास कंटेनरों का बृहद बेड़ा (लगभग 8000 अपने तथा पट्टे पर लिए गए कंटेनर) हैं। ये कंटेनर साधारण उद्देश्यों हेतु केवल बक्से भर नहीं है अपितु इनमें विभिन्न विशेष प्रकार के कंटेनर सम्मिलित हैं जैसे टैंक कंटेनर ओपन टॉप कंटेनर अपेक्षाकृत ऊँचे 22 फुट लम्बे कंटेनर इत्यादि, जिनसे हर प्रकार के कार्गो को ढोना सुगम हो गया है।
|