मिशन संबंधी कथन
हमारा मिशन अपने व्यावसायिक सहयोगियों और शेयरधारकों के साथ मिलकर कॉनकॉर को एक उत्कृष्ट कंपनी बनाने का है। अपने व्यावसायिक सहयोगियों के सक्रिय सहयोग से तथा लाभप्रदता एवं वृद्धि सुनिश्चित करके अपने ग्राहकों को अनुक्रियाशील (responsive), लागत प्रभावी, दक्ष और विश्वसनीय संभारतंत्र साधन उपलब्ध कराकर हम अवश्य ही ऐसा कर पाएंगें। हम अपने ग्राहकों की पहली पसंद बने रहने के लिए प्रयासरत हैं। हम अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति दृढतापूवर्क प्रतिबद्ध हैं और हम पर जो विश्वास रखा गया है उस पर खरे उतरेंगें।
लक्ष्य
हम ग्राहक केंद्रित्, निष्पादन प्रेरित, परिणाम अभिमुख संगठन बनेंगें जिसका मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को प्रतिलाभ दिलाना होगा।
हम संसाधनों का लाभप्रद उपभोग करने हेतु तथा उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं देने के लिए प्रयासरत रहेंगे और श्रेष्ठता हेतु मानक स्थापित करने के रूप में हमारी पहचान होगी।
हम परिष्कृत नवीन सेवाएं देने के लिए निरन्तर नए और बेहतर विकल्प खोजेंगे। ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि ही हमारा ध्येय होगा। हम अपने व्यावसायिक प्रतिस्पर्धियों से सीख लेंगे और श्रेष्ठता हेतु सदैव प्रयासरत रहेंगे।
हम अपने संगठन के लक्ष्यों और मिशन के समर्थन में परिमेय (measurable) निष्पादन लक्ष्य निर्धारित करेंगे। हम अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले स्वयं ही मानक स्थापित करेंगें तथा अपने संगठन की उन्नति के लिए अपने व्यवसाय और परिचालन के सभी क्षेत्रों में एक संव्यावसायिक (professional) ,सक्षम और समर्पित टीम के रूप में कार्य करेंगे।
हम व्यवसाय-सम्मत उच्चतम मानकों का अनुसरण करेंगे तथा उत्तरदायी निगमित हस्ती के रूप में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए व्यावसायिक समुदाय के लिए सामाजिक मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि करेंगे।
हम अपने कार्याकालीन कार्यों में पूर्णतः सत्यनिष्ठा ईमानदारी पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखेंगे। हम अपनी निजी जिंदगी में भी नैतिकता के उच्च आदर्श बनाए रखने हेतु प्रयासरत रहेंगे।